नई दिल्ली, 22 फरवरी 2026: लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) द्वारा प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। विकसित भारत @ 2047 के अंतर्गत विकसित बिहार के संकल्प को समर्पित इस समिट में 5,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज हुए तथा देश-विदेश से प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे। समिट का नेतृत्व लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक विकास वैभव ने किया। दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मनीषा झा, दीपक ठाकुर, नीतू कुमारी नूतन, शंभु शिखर, डॉ. तिष्या श्री एवं नीलोत्पल मृणाल द्वारा दी गईं।22 मार्च 2021 को प्रारंभ लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान वर्ष 2047 तक विकसित बिहार के निर्माण का लक्ष्य रखता है। वर्तमान में 3.5 लाख से अधिक स्वयंसेवक इससे जुड़े हैं। लगभग 600 स्टार्ट-अप मंच से संबद्ध हैं तथा वर्ष 2028 तक प्रत्येक जिले में पाँच स्टार्ट-अप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित है। गार्गी अध्याय के अंतर्गत 16 जिलों में 30 निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित हैं, जहाँ 2,000 से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। देश-विदेश से जुड़े 103 प्रवासी भी अपने गाँवों के विकास में योगदान दे रहे हैं।अपने संबोधन में विकास वैभव ने कहा कि यह केवल सभा नहीं, बल्कि परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध लोगों का संगम है। उन्होंने जाति और समुदाय से ऊपर उठकर उद्यमिता आधारित विकास का आह्वान किया।गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की समग्र प्रगति के लिए बिहार का विकास अनिवार्य है तथा वस्त्र और एमएसएमई क्षेत्र में व्यापक रोजगार की संभावनाएँ हैं। विजय कुमार सिन्हा ने भूमि एवं राजस्व सुधारों को औद्योगिक निवेश की पूर्वशर्त बताते हुए पारदर्शी शासन पर बल दिया। डॉ. दिलीप जायसवाल ने औद्योगिक विस्तार एवं सड़क अवसंरचना विकास को आत्मनिर्भर बिहार की आधारशिला बताया।समिट में सांसद राजेश वर्मा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, विधायक मिथिलेश तिवारी, रजनीश कुमार, रत्नेश कुशवाहा, राजीव रंजन सिंह; विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय, डॉ. संजय मयूख; मीना सिंह, पूर्व सांसद राजकुमार सिंह, नित्या पाठक, विशाल सिंह, कुमार राहुल नमन, नवनीत कुमार, संजीव मुकेश, किशलय किशोर, आलोक कुमार रंजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।एलआईबी टीम से अंकित कुमार, प्रभाकर राय, मंगलम कुमार, ओ.पी. सिंह, मोहन झा, बिनायक प्रसाद, सरोज कुमार, ए.के. झा, कृष्ण कुमार, लव कुमार सिंह, श्वेता सुरभि, प्रभात भारद्वाज, ज्योति झा, नूतन पांडेय, यश उपाध्याय, अमित ठाकुर, अनिल झा, सोनू शर्मा, रोहित पटेल, आकाश मिश्रा, सोनू ठाकुर, गणेश जी, डॉ. रजनीश वर्मा, कन्हैया कुमार, उदय प्रताप, लक्ष्मी जी सहित आशीष रंजन एके झा अनेक समन्वयक एवं स्वयंसेवक सक्रिय रहे।बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 विकसित बिहार @ 2047 के संकल्प की पुनर्पुष्टि के साथ संपन्न हुआ। आयोजन ने स्पष्ट किया कि दूरदर्शी नेतृत्व, नागरिक सहभागिता और नीतिगत सहयोग से बिहार की विकास यात्रा को नई दिशा दी जा सकती है।
बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 का भव्य आयोजन