Thursday, March 12, 2026

National

spot_img

नरगदा में दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित

बड़हरा (आरा): (अनूप नारायण सिंह)प्रखंड के नरगदा पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन पोरहा नूरपुर परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन ‘आसरा भोजपुर’ द्वारा दिव्यांगजन सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे करीब पांच सौ दिव्यांग लाभार्थियों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने लाभार्थियों को व्हील चेयर, कमोड चेयर, छड़ी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट एवं वॉकर सहित अन्य उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। विशेष रूप से सात निश्चय योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजना, छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं तथा पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से गांवों का स्वरूप बदला है। उन्होंने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नीता देवी ने की, जबकि संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार तिवारी ने किया। मौके पर जितेंद्र सिंह, राजू सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आसरा के शुभम कुमार, हितेन कुमार एवं अंशु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

International

RELATED ARTICLES