पटना।बिहार की राजधानी पटना अब उन्नत मेडिकल ट्रेनिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान गढ़ रहा है। नवादा से पहली बार पटना पहुँचीं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गिशु श्वेता ने Women’s Hospital & Fertility Research Centre, पटना द्वारा संचालित North India’s First Real Hands-On Training Centre में प्रशिक्षण लेकर अपने अनुभव साझा किए और इसे अपने डॉक्टर करियर के लिए “मील का पत्थर” बताया।
प्रशिक्षण के बाद डॉ. गिशु श्वेता ने कहा कि यहाँ मिला real hands-on exposure उनके पेशेवर जीवन में “चार चाँद लगाने वाला” साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि hysteroscopy और laparoscopy जैसी आधुनिक तकनीकें आज के दौर में हर gynecologist के लिए अनिवार्य हो चुकी हैं, विशेषकर छोटे शहरों और जिलों में, जहाँ ऐसी सुविधाओं की भारी कमी रही है।
डॉ. गिशु श्वेता ने बताया कि उनकी एक करीबी मित्र इसी तरह की ट्रेनिंग के लिए मुंबई जाने की तैयारी में थीं, लेकिन जब पटना स्थित इस सेंटर के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पटना को ही चुना। प्रशिक्षण के बाद यह अहसास और गहरा हो गया कि अब डॉक्टरों को उन्नत प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं है।
उन्होंने कहा कि पटना में ही
✔ real patients पर hands-on training,
✔ अनुभवी विशेषज्ञों का proper guidance,
✔ और complete learning support
उपलब्ध है, जो देश के बड़े मेडिकल हब्स को भी टक्कर देता है।
इस प्रशिक्षण केंद्र की सफलता के पीछे Women’s Hospital & Fertility Research Centre, पटना के प्रमुख डॉ. संजीव कुमार की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों की अहम भूमिका मानी जा रही है। डॉ. संजीव कुमार ने बिहार में ही विश्वस्तरीय मेडिकल ट्रेनिंग उपलब्ध कराने का जो सपना देखा था, वह आज साकार होता दिख रहा है। उनके नेतृत्व में यह केंद्र न केवल बिहार, बल्कि पूरे नॉर्थ इंडिया के gynecologists के लिए एक भरोसेमंद प्रशिक्षण स्थल बन चुका है।
वहीं, प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन और अकादमिक गुणवत्ता को मजबूती देने में डॉ. कुमारी अनुराग की भूमिका भी सराहनीय रही है। उनकी तकनीकी दक्षता, सटीक मार्गदर्शन और चिकित्सकों के प्रति सहयोगात्मक रवैये ने इस ट्रेनिंग को व्यावहारिक और प्रभावी बनाया है। प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच उनका नाम एक भरोसेमंद मेंटर के रूप में तेजी से स्थापित हो रहा है।
डॉ. गिशु श्वेता ने इस पहल को बिहार के gynecologists के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए पूरे सेंटर की टीम का आभार जताया और कहा कि यह प्रयास महिला स्वास्थ्य और प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
स्पष्ट है कि North India’s First Real Hands-On Training Centre के माध्यम से पटना अब मेडिकल एजुकेशन के नक्शे पर एक मजबूत और विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभर रहा है।

