Thursday, March 12, 2026

National

spot_img

मुख्यमंत्री आवास पर आचार्य डॉ. राहुल परमार ने भेंट की ‘बिहार के भाग्य विधाता नीतीश कुमार’, कविता के जरिए गिनाए विकास के पड़ाव

पटना।जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश सचिव सह राजनीतिक सलाहकार एवं भोजपुरी सह पूर्वांचल एकता मंच के संयोजक आचार्य डॉ. राहुल परमार ने आज मुख्यमंत्री आवास पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी लिखित पुस्तक ‘बिहार के भाग्य विधाता नीतीश कुमार’ भेंट की।आचार्य डॉ. परमार द्वारा रचित इस पुस्तक में मुख्यमंत्री के अब तक के राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यकाल को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। पुस्तक में सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का काव्यात्मक वर्णन किया गया है। लेखक ने बिहार में हुए परिवर्तन, कानून व्यवस्था में सुधार, पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को भी अपनी रचनाओं का केंद्र बनाया है।मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान आचार्य डॉ. परमार ने कहा कि यह पुस्तक किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि बिहार में हुए व्यापक बदलावों को साहित्यिक रूप में संरक्षित करने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि कविता जनमानस की भाषा होती है और उसी भाषा में उन्होंने विकास यात्रा को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सराहा और लेखक के इस साहित्यिक प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज और राजनीति में सकारात्मक कार्यों का दस्तावेजीकरण जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ विकास की यात्रा को समझ सकें।

राजनीतिक हलकों में इस पुस्तक को लेकर चर्चा तेज है। जदयू कार्यकर्ताओं ने इसे मुख्यमंत्री के कार्यकाल का रचनात्मक संकलन बताया है, वहीं साहित्य प्रेमियों के बीच भी इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आचार्य डॉ. राहुल परमार लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी यह पुस्तक अब राजनीतिक विमर्श के साथ-साथ साहित्यिक जगत में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है।

International

RELATED ARTICLES