Saturday, March 14, 2026

National

spot_img

मगध विश्वविद्यालय के अक्टूबर माह के न्यूज लेटर का विधिवत विमोचन

बोधगया।आज मगध विश्वविद्यालय के अक्टूबर माह के न्यूज लेटर का विधिवत विमोचन कुलपति कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही, कुलसचिव प्रोफेसर विनोद कुमार मंगलम, एसडी कॉलेज कलेर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर वेद प्रकाश चतुर्वेदी, प्रोटोकॉल अधिकारी डॉ अमित कुमार, डॉ मीनाक्षी प्रसाद, डॉ धर्मेंद्र कुमार, श्री राकेश कुमार तथा डॉ चंद्र प्रकाश उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने कहा कि विश्वविद्यालय का न्यूज लेटर शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक गतिविधियों का दर्पण है। यह न केवल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करता है, बल्कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि नियमित प्रकाशन से विश्वविद्यालय की पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की भावना सुदृढ़ होती है।कुलसचिव प्रोफेसर विनोद कुमार मंगलम ने अपने वक्तव्य में कहा कि न्यूज लेटर विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं तथा सामाजिक उत्तरदायित्व संबंधी गतिविधियों का समुचित दस्तावेज है। उन्होंने सभी विभागों से अपेक्षा की कि वे अपनी उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि न्यूज लेटर और अधिक समृद्ध एवं प्रभावी बन सके।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने न्यूज लेटर के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

International

RELATED ARTICLES