पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस काफी पीछे चलती दिखाई दे रही है. इससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है.
कुमार विश्वास का भावुक संदेश वायरल
इन रुझानों के बीच कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर बंगाल को संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने बांग्ला भाषा में प्रसिद्ध पंक्तियां लिखीं—
‘आमार शोनार बांग्ला,
आमि तोमाए भालोबाशी,
चिरोदिन तोमार आकाश,
तोमार बताश,
अमार प्राने बजाए बाशी’
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी की मजबूत पकड़
चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तक बीजेपी करीब 170 सीटों पर आगे चल रही थी. वहीं तृणमूल कांग्रेस 90 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, जबकि अन्य दल कुछ सीटों पर मुकाबले में बने हुए हैं. यह आंकड़े बीजेपी के पक्ष में मजबूत माहौल का संकेत दे रहे हैं.
सिंगुर सीट पर बीजेपी की बढ़त
चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रही सिंगुर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. यहां पार्टी उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से हजारों मतों से आगे चल रहे हैं. सिंगुर में उद्योग और जमीन से जुड़े मुद्दे इस चुनाव में प्रमुख रहे थे, जिसने मतदाताओं को प्रभावित किया.

