Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

West Bengal Election 2026: दूसरे चरण की वोटिंग में हिंसा, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई हिस्सों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ समेत कई इलाकों में झड़प और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान हुआ
तनावपूर्ण माहौल के बीच भी मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

कितनी सीटों पर हो रहा मतदान
दूसरे चरण में कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदान केंद्रों की बड़ी तैयारी
राज्यभर में 41001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 39301 मुख्य और 1700 सहायक केंद्र शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 25083 और शहरी इलाकों में 14218 केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 258 मॉडल मतदान केंद्र भी तैयार किए गए हैं।

महिलाओं के जिम्मे कई केंद्र
इस चरण में 8845 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इसे महिला भागीदारी बढ़ाने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 2407 कंपनियां तैनात की हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त निगरानी रखी गई है।

कितने मतदाता करेंगे फैसला
दूसरे चरण में सर्विस मतदाताओं सहित 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं। इनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।

सबसे चर्चित सीट कौन सी
इस चरण में भवानीपुर सीट सबसे चर्चित मानी जा रही है। यहां मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच बताया जा रहा है।

मतदान के बाद क्या होगा
मतदान समाप्त होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सील कर मतगणना केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। वहां 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

चुनाव के दौरान बड़ी जब्ती
26 फरवरी से 27 अप्रैल तक चुनावी निगरानी के दौरान 510.10 करोड़ रुपये की नकदी और वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुएं और उपहार शामिल हैं।

कब आएंगे नतीजे
पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को 152 सीटों पर हुआ था। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई को की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES