Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

NEET यूजी 2026 पेपर लीक में नया खुलासा! नासिक कनेक्शन आया सामने, कई राज्यों तक फैली जांच

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब इस मामले का नासिक कनेक्शन सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की गतिविधियां और तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के नासिक शहर से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे राजस्थान पुलिस एसओजी और दूसरी एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध को इंदिरानगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ हो सकता है। शुरुआती जांच में मिले इनपुट के आधार पर अब पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

इस मामले की शुरुआती जांच राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शुरू की थी। जांच के दौरान कई ऐसे लिंक सामने आए, जिन्होंने एजेंसियों को अलग-अलग राज्यों तक पहुंचा दिया। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के चुरू जिले का एक छात्र, जो केरल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, इस पूरे मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर आया।

केरल कनेक्शन ने बढ़ाई जांच
जांच में यह भी सामने आया कि सीकर के एक पीजी संचालक तक कथित गेस पेपर पहुंचा था। बाद में वही सवालों का सेट लीक पेपर से मिलता-जुलता पाया गया। इसी आधार पर एजेंसियों ने जांच को और आगे बढ़ाया। इस मामले में देहरादून से भी कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच
पेपर लीक विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है। अब सीबीआई शुरुआत से लेकर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी।

परीक्षा रद्द होने के बाद बढ़ी छात्रों की चिंता
नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को हुआ था। इसके बाद 6 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इससे लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

जून में दोबारा परीक्षा होने की संभावना
फिलहाल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जून में नीट यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित की जा सकती है। अभी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी की परीक्षाएं चल रही हैं, जो 30 मई तक निर्धारित हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नीट परीक्षा जून में कराए जाने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा फोकस
पेपर लीक विवाद के बाद अब एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने पर जोर दे रही है। संभावना है कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त की जाए।

International

RELATED ARTICLES