Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

सुल्तानगंज हत्याकांड: ईओ की हत्या के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का एनकाउंटर, 12 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। उस पर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमले का आरोप था।

मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही हत्या कर दी, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी अभियान चलाया और मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पकड़ लिया।

हथियार बरामदगी के दौरान बदला माहौल
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए बुधवार तड़के उसे एक गुप्त ठिकाने पर ले जाया गया। इसी दौरान वहां पहले से छिपे बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया।

भागने की कोशिश में मारा गया आरोपी
पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान हिरासत में मौजूद रामधनी यादव ने भी भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। करीब 15 से 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में आरोपी को कई गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई।

तीन पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया।

फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

International

RELATED ARTICLES