Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

Bihar MLC By Election 2026: भाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन में जुटा एनडीए

बिहार विधान परिषद उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान एनडीए नेताओं की बड़ी मौजूदगी ने इसे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।

नामांकन में दिखी एनडीए की एकजुटता
इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी ने एनडीए की मजबूती का संदेश दिया।

नामांकन से पहले दी श्रद्धांजलि
नामांकन भरने से पहले सूर्य कुमार शर्मा ने पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
भाजपा उम्मीदवार ने उन्हें मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सहयोगी दलों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

कार्यकर्ताओं को बताया सबसे बड़ी ताकत
सूर्य कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं और संगठन ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा सम्मान दिया है।

भावुक होकर कही दिल की बात
उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवनभर एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा की है। संगठन ने उन्हें वह पहचान दी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। इसी भरोसे के साथ वह आगे भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

International

RELATED ARTICLES