National

spot_img

ऋषिकेश में बड़ा बस हादसा: पुल से 100 मीटर नीचे नाले में गिरी बस, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

By Malay Ojha | Published: 17 November 2026 at 09:06 AM

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। ऋषिकेश के पास गूलर बाजार में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

गूलर बाजार के पास हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और SDRF ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे।

20 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया
रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस से करीब 20 यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

SDRF की अतिरिक्त टीमें भी रवाना
हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। SDRF और पुलिस की टीमें मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES