National

spot_img

रसगुल्ला समझकर मुंह में डाला सुअरमार बम, चबाते ही हुआ धमाका; युवक की दर्दनाक मौत

By Malay Ojha | Published: 12 November 2026 at 07:03 PM

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक को उसके परिचित ने कथित तौर पर रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम दे दिया। मिठाई समझकर युवक ने जैसे ही उसे मुंह में रखा और चबाया, जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि युवक का जबड़ा और मुंह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार शाम की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में रामभगत बरौतिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास सुअरमार बम कहां से आया और उसने राजेंद्र को इसे खाने के लिए क्यों दिया।

परिवार के साथ बैठा था राजेंद्र, तभी पहुंचा परिचित
‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डिंडौरी कोतवाली के इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे राजेंद्र ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर के आंगन में आग तापने के लिए बैठ गया। इसी दौरान गांव का रहने वाला रामभगत बरौतिया भी वहां पहुंचा और उसके पास बैठ गया।

रसगुल्ला बताकर दिया बम, चबाते ही हुआ विस्फोट
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान रामभगत ने कथित तौर पर राजेंद्र को एक सुअरमार बम यह कहते हुए दे दिया कि वह रसगुल्ला है। राजेंद्र को इसकी असलियत का जरा भी अंदाजा नहीं था। उसने मिठाई समझकर उसे मुंह में डाल लिया। जैसे ही उसने उसे चबाया, जोरदार धमाका हो गया।

विस्फोट की चपेट में आने से राजेंद्र का मुंह और जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया। अचानक हुए धमाके से परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी के खिलाफ BNS और विस्फोटक अधिनियम में केस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, रामभगत बरौतिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को राजेंद्र का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस पता लगा रही बम कहां से आया
इस घटना से पड़रिया छांटा गांव के लोग भी हैरान हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुअरमार बम आरोपी तक कैसे पहुंचा और उसने राजेंद्र को रसगुल्ला बताकर उसे खाने के लिए क्यों दिया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या होता है सुअरमार बम?
सुअरमार बम एक देसी विस्फोटक उपकरण होता है, जिसे आमतौर पर जंगली सूअरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे बारूद और पोटाश जैसे विस्फोटक पदार्थों से तैयार किया जाता है। इसमें हल्का दबाव पड़ने पर भी विस्फोट हो सकता है। कुछ शिकारी इसका इस्तेमाल जंगली जानवरों के शिकार के लिए भी करते हैं। यह बेहद खतरनाक होता है और इसकी चपेट में आने से गंभीर चोट या मौत तक हो सकती है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES