By Malay Ojha | Published: 18 November 2026 at 06:58 PM
बिहार में कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में दो नए नेताओं को पार्टी से जोड़ा है। सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और जदयू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनितेश कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों नेताओं ने पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।
सदाकत आश्रम में ली कांग्रेस की सदस्यता
दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद
राजेश राम ने कहा कि विनय कुमार सिंह और अनितेश कुमार के पार्टी में आने से बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही दोनों नेता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इसे बिहार में कांग्रेस के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत बताया।
कई नेता रहे मौजूद
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, विधायक मनोज विश्वास, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डॉ. अमन कुमार और जितेंद्रनाथ पटेल समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

