National

spot_img

पंजाब में 6 साल बाद BJP और अकाली दल की वापसी, अमित शाह ने बताया गठबंधन का सबसे बड़ा एजेंडा

By Malay Ojha | Published: 24 November 2026 at 01:16 PM

पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने करीब छह साल बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियों ने पुराने मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है। गठबंधन का ऐलान गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में किया गया।

इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे। गठबंधन की घोषणा के साथ ही पंजाब में नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।

अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान, पंजाब को नशामुक्त बनाने का वादा
गठबंधन की घोषणा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुखबीर सिंह बादल का एनडीए में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और अकाली दल का साथ आना हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है। दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

अमित शाह ने पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त करने को गठबंधन का प्रमुख लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने संकल्प लिया है कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दल पंजाब के किसानों के हित में मिलकर कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।

सीटों के बंटवारे पर अभी नहीं बनी सहमति
गठबंधन के ऐलान के बावजूद दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है, जबकि अकाली दल उसे लगभग 45 सीटें देने के पक्ष में है।

ऐसे में दोनों दलों के सामने सीटों का बंटवारा एक बड़ी चुनौती हो सकता है। बीजेपी इस बार पहले की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी अब अकाली दल के मुकाबले अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है।

1996 से 2020 तक दोनों दलों ने मिलकर चलाई सरकार
बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन करीब 24 साल तक चला था। दोनों पार्टियां 1996 से सितंबर 2020 तक एक साथ रहीं। उस दौरान पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में से अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी।

इस गठबंधन ने 1997, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर पंजाब में सरकार बनाई थी। लंबे समय तक दोनों दलों का गठबंधन राज्य की राजनीति में मजबूत समीकरण माना जाता रहा।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने तोड़ा था साथ
सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद बढ़ गए थे। किसानों के विरोध के बीच शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी से अपना पुराना गठबंधन तोड़ने का फैसला किया था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

अब करीब छह साल बाद दोनों दल एक बार फिर एनडीए के मंच पर साथ आ गए हैं। हालांकि, इस बार राजनीतिक परिस्थितियां पहले जैसी नहीं हैं। बीजेपी पंजाब में अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है और पहले की तरह कम सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। ऐसे में गठबंधन के सामने सीटों का बंटवारा और चुनावी रणनीति तय करना अहम होगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES