National

spot_img

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, पीएम मोदी ने बताया किसे दिया इसका श्रेय

By Malay Ojha | Published: 22 November 2026 at 10:53 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि पिछले 12-13 वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।

गुजरात के बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (22 नवंबर) को दिवाली स्नेह मिलन समारोह के दौरान गुजरात के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिवाली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि करीब 1,000 साल की गुलामी के बाद पहली बार देश में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल रहे हैं।

पार्टी से पहले देश, पद से ज्यादा मेहनत को महत्व
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भाव की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी के लिए देश सबसे पहले है। बीजेपी में पद की तुलना में मेहनत को अधिक महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और उनकी कड़ी मेहनत के बिना गुजरात की इतनी सेवा करना संभव नहीं था। इन्हीं कार्यकर्ताओं के प्रयासों से पार्टी गुजरात के साथ देश के दूसरे राज्यों में भी जनता की सेवा कर सकी है।

विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात बनाने का आह्वान
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सद्भाव मजबूत करने और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकसित गुजरात के निर्माण में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना और समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर काम करना जरूरी है।

व्यापार से आगे बढ़कर इन क्षेत्रों में गुजरात ने बनाई पहचान
गुजरात के विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय राज्य की पहचान मुख्य रूप से व्यापार और वाणिज्य तक सीमित थी। यहां एक जगह से सामान खरीदकर दूसरी जगह बेचने का कारोबार प्रमुख था। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों की कमी और नमक के अलावा सीमित प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद गुजरात ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, अब गुजरात पारंपरिक व्यापार और उद्योग से आगे निकलकर खेती, डेयरी, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने राज्य की इस प्रगति को विकास की दिशा में हुए बड़े बदलाव के तौर पर पेश किया।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES