By Malay Ojha | Published: 26 November 2026 at 03:41 PM
वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में गुरुवार को संविधान की प्रस्तावना के पाठ और नागरिकों के मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को संविधान के उद्देश्यों और उसमें निहित जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया।
प्रो. वंदना सिन्हा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का आयोजन समाज कार्य विभाग के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में हुआ। समाज कार्य संकाय की अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यार्थियों को समझाए संविधान के मूल उद्देश्य
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अनिल कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में शामिल मूल उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान की भावना और उसके महत्व से परिचित कराते हुए इसके मूल्यों को समझने पर जोर दिया। वहीं, सह संयोजक डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का विधिवत पाठ कराया।
शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही भागीदारी
कार्यक्रम के अंत में प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर प्रो. संजय, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. शैला परवीन, प्रो. निमिषा गुप्ता, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश कुशवाहा, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव और रंजित कुमार पूर्वे सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

