National

spot_img

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, मां और बड़े भाई को लेकर कही बड़ी बात

By Malay Ojha | Published: 29 November 2026 at 05:47 PM

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। पवन सिंह ने 29 नवंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।

हालांकि, परिवार से नाता तोड़ने के ऐलान के बीच उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए खास बात भी कही। पवन सिंह का कहना है कि जब भी उनकी मां या बड़े भाई को उनकी जरूरत होगी, वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

भोजपुरी में लिखी दो लाइनें, फिर किया बड़ा ऐलान
पवन सिंह ने अपनी पोस्ट की शुरुआत भोजपुरी की दो पंक्तियों से की। उन्होंने लिखा, “जब घर के चक्कर में पड़ जाले आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जाले आदमी।”

इन पंक्तियों के जरिए उन्होंने पारिवारिक उलझनों में फंसने पर होने वाली परेशानियों की ओर इशारा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पोस्ट में परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने की बात कही।

बोले- बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद लिया फैसला
पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं। आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है।”

उन्होंने आगे साफ किया कि परिवार से रिश्ता खत्म करने के बावजूद मां और बड़े भाई के लिए उनका साथ हमेशा बना रहेगा।

मां और भाई के लिए कही ये बात
पवन सिंह ने लिखा कि उन्हें जन्म देने वाली मां और उनके सबसे बड़े भाई रानू सिंह के लिए जब तक वह जिंदा हैं, उनकी जान हाजिर है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने खुद को भोजपुरिया समाज के परिवार का छोटा सदस्य बताते हुए अपना नाम लिखा।

आखिर परिवार से क्यों नाराज हैं पवन सिंह?
पवन सिंह ने अपने पोस्ट में परिवार से रिश्ते खत्म करने की बात तो कही है, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है। उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम भी नहीं लिया और न ही पारिवारिक विवाद से जुड़ी कोई जानकारी साझा की है।

ऐसे में उनके इस फैसले के पीछे क्या वजह है, यह फिलहाल साफ नहीं है। उनके इस भावुक पोस्ट के बाद प्रशंसकों के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES