National

spot_img

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन: मंदिर ट्रस्ट निलंबित, पहाड़ी पर दीप जलाने के लिए दो पूर्व जज नियुक्त

By Malay Ojha | Published: 27 November 2026 at 04:35 PM

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद ने अब बड़ा कानूनी मोड़ ले लिया है। 24 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक दीप नहीं जलाए जाने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को निलंबित कर दिया है और कई वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी. पार्थिबन को मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया है। इसके साथ ही मंदिर और दरगाह परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंपने का निर्देश दिया है।

28 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर जलेगा दीप
कोर्ट ने दोनों रिसीवर को 28 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर स्थित पारंपरिक दीप स्तंभ पर दीप जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को भी दीप जलाने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दीप जलाने की जगह दरगाह से कम से कम 50 मीटर दूर होनी चाहिए, ताकि वहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कलेक्टर की रिपोर्ट पर भी कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा की रिपोर्ट पर भी सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। कलेक्टर ने हलफनामा दाखिल कर माफी मांगी थी और दीप नहीं जलने के लिए मंदिर ट्रस्ट को जिम्मेदार बताया था। हालांकि, कोर्ट ने इस सफाई को स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट को ‘घड़ियाली आंसू’ जैसा बताते हुए कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों का आचरण पहली नजर में राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर काम करने जैसा दिखाई देता है।

मुख्य सचिव से लेकर एसपी तक को अवमानना नोटिस
जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साईं कुमार, पुलिस महानिदेशक महेश अग्रवाल, मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा, पुलिस अधीक्षक डी. राजाराम और मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व ट्रस्टियों समेत अन्य लोगों को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। मुख्य सचिव को अधिकारियों के बीच हुए ईमेल, फोन कॉल और संदेशों का ब्योरा भी हलफनामे में देने का निर्देश दिया गया है।

कोर्ट ने कहा- आदेश पर मोलभाव नहीं हो सकता
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उसके आदेश का पालन करना सभी सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। संविधान का अनुच्छेद 144 भी सभी सिविल और न्यायिक अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट की सहायता करने के लिए बाध्य करता है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि न्यायिक आदेशों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसा रवैया संवैधानिक व्यवस्था के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है।

क्या है पूरा विवाद?
तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ी भगवान मुरुगन को समर्पित प्राचीन सुब्रमण्या स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल कार्तिक महीने में ‘कार्थीगई दीपम’ जलाने की परंपरा है। श्रद्धालुओं की मांग है कि पहाड़ी की चोटी पर मौजूद पारंपरिक दीप स्तंभ (दीपथून) पर भी दीप जलाया जाए।

विवाद की वजह यह है कि पहाड़ी पर सिकंदर दरगाह भी स्थित है। मंदिर प्रबंधन लंबे समय से पहाड़ी की चोटी पर दीप जलाने की अनुमति नहीं देता था। इसके बजाय पहाड़ी के बीच स्थित उचिपिल्लैयार मंडपम में दीप जलाया जाता रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं जला था दीप
इस साल 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर सीमित व्यवस्था के तहत दीप जलाने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कुछ शर्तें भी तय की थीं। इसके बावजूद 24 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर दीप नहीं जलाया गया और पुरानी जगह पर ही धार्मिक परंपरा निभाई गई। इसी के बाद मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

15 दिसंबर को अधिकारियों को होना होगा पेश
सुप्रीम कोर्ट ने जिन अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों को नोटिस जारी किया है, उन्हें 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से पूरे घटनाक्रम और अधिकारियों के बीच हुए संवाद का ब्योरा भी मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई पर अधिकारियों की सफाई और कोर्ट की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES