National

spot_img

डिलिमिटेशन बिल से बदल जाएगा देश का सियासी गणित! यूपी में 80 से बढ़कर 120 होंगी लोकसभा सीटें

By Malay Ojha | Published: 28 November 2026 at 08:49 PM

केंद्र सरकार के डिलिमिटेशन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत का नया संभावित राजनीतिक नक्शा शेयर कर बताया है कि परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या में कितना बड़ा बदलाव हो सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक, देश में लोकसभा सीटें मौजूदा 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं। यानी हर राज्य में 50 फीसदी तक सीटें बढ़ाने की तैयारी है।

816 सीटों वाली लोकसभा का प्रस्ताव
केंद्रीय मंत्री की ओर से साझा किए गए नक्शे में उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु और बिहार तक सभी राज्यों की बढ़ी हुई सीटों का अनुमान दिखाया गया है। इस बदलाव का सीधा असर संसद में राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ेगा। हालांकि, ये आंकड़े प्रस्तावित व्यवस्था पर आधारित हैं। इन्हें अंतिम परिसीमन का फैसला नहीं माना जाना चाहिए।

यूपी में 40 सीटें बढ़ने का अनुमान
प्रस्तावित आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 हो सकती है। बिहार में 40 से बढ़कर 60 सीटें होने का अनुमान है। तमिलनाडु में 39 की जगह 59 और केरल में 20 की जगह 30 सीटें हो सकती हैं। इसी तरह कर्नाटक में 28 से बढ़कर 42 और गुजरात में 26 से बढ़कर 39 लोकसभा सीटें होने का प्रस्ताव है।

दक्षिण भारत की सीटों पर भी नजर
सरकार का दावा है कि प्रस्तावित फॉर्मूले से किसी भी राज्य की संसद में मौजूदा हिस्सेदारी कम नहीं होगी। सभी राज्यों की सीटों में समान अनुपात से बढ़ोतरी की जाएगी। इससे दक्षिण भारत के राज्यों की उस आशंका को दूर करने की कोशिश भी की गई है, जिसमें उन्हें परिसीमन के बाद संसद में अपना राजनीतिक प्रभाव कम होने का डर है।

महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने की तैयारी
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोकसभा की सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव है। इससे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का संसदीय प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। सरकार इसे लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

दरअसल, सरकार का मकसद परिसीमन और महिला आरक्षण को एक साथ लागू करने का रास्ता तैयार करना है। इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट ने संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 समेत तीन विधेयकों को मंजूरी दी है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित है।

विपक्षी खेमे में भी समर्थन के संकेत
इस बार सरकार को विपक्षी दलों से भी समर्थन मिलने की उम्मीद है। शरद पवार की एनसीपी-एसपी की ओर से विधेयक का समर्थन करने का संकेत दिया गया है। वहीं, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके भी राज्य की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी सुरक्षित रहने की शर्त पर समर्थन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हालांकि, डीएमके की अंतिम स्थिति को लेकर पार्टी की औपचारिक घोषणा अहम होगी।

लोकसभा में बहुमत का गणित कितना मजबूत?
विधेयक को पास कराने के लिए सरकार को दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। लोकसभा में फिलहाल 540 सदस्य हैं और इस हिसाब से दो-तिहाई का आंकड़ा 360 बनता है। एनडीए के पास करीब 320 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है।

डीएमके के 22, एनसीपी-एसपी के 8 और वाईएसआर कांग्रेस के 4 सांसदों का समर्थन मिलने पर यह संख्या 354 तक पहुंच सकती है। यानी सरकार को 360 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए छह और सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। कुछ सांसदों के मतदान से गैरहाजिर रहने पर बहुमत का जरूरी आंकड़ा कम हो सकता है। ऐसे में सरकार की नजर उन दलों और निर्दलीय सांसदों पर भी रहेगी, जिनका समर्थन इस विधेयक के लिए निर्णायक हो सकता है।

हालांकि, विधेयक को संसद से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। इसके बाद ही परिसीमन की प्रक्रिया और लोकसभा की नई सीटों का अंतिम स्वरूप तय होगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES