National

spot_img

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी और तेजस्वी पर हमला, बोले- अपनी बहन को हक नहीं दिला पाए, देश की महिलाओं की बात क्या करेंगे

By Malay Ojha | Published: 28 November 2026 at 03:48 PM

बिहार के आरा में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस, आरजेडी और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो अपनी बहन को हक नहीं दिला पाए, वे देश की बहन-बेटियों के अधिकारों की बात कैसे करेंगे।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली पदयात्रा
28 नवंबर को आरा में बीजेपी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत अनुराग ठाकुर ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, आरजेडी और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की।

राहुल गांधी पर चुनावी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हार स्वीकार करने के बजाय ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो जिन राज्यों में इसी प्रक्रिया से उसकी सरकारें बनी हैं, वहां के मुख्यमंत्री क्या इस्तीफा देंगे? ठाकुर ने राहुल गांधी पर अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ने का आरोप लगाया।

SIR पर बोले- वोट चोरी नहीं, चोरों को वोट मिलना बंद हुआ
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि SIR का मकसद किसी पात्र मतदाता का वोट काटना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाना है। मृत, स्थान बदल चुके और एक से अधिक जगह नाम दर्ज कराने वाले लोगों की पहचान करना जरूरी है।

उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा, “यह वोट चोरी नहीं, बल्कि चोरों को वोट मिलना बंद हो गया है।” ठाकुर ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने तीन चरणों में करीब 95.40 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की समीक्षा की और 13.39 करोड़ प्रविष्टियों को अलग-अलग श्रेणियों में चिह्नित किया।

कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के सहारे भ्रम फैलाने का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी पैसा, विदेशी मित्रों और विदेशी ताकतों के सहारे देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर बताना सही नहीं है।

इंदिरा गांधी के चुनाव का भी किया जिक्र
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अदालत की ओर से अमान्य ठहराए जाने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का इतिहास कांग्रेस के शासनकाल से जुड़ा रहा है। ठाकुर ने आपातकाल और विपक्षी सरकारों को लेकर भी कांग्रेस की राजनीति पर सवाल खड़े किए।

महिला आरक्षण पर कांग्रेस और आरजेडी को घेरा
महिला आरक्षण के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपने परिवार की महिलाओं को राजनीति में जगह देते हैं, लेकिन आम महिलाओं को अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की बात आती है तो अलग-अलग बहाने बनाने लगते हैं।

उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस में उनकी राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब वे अपनी बहन को ही हक नहीं दिला पाए तो देश की बहन-बेटियों के अधिकारों की बात कैसे करेंगे।

बिहार को बताया लोकतंत्र की धरती
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार का लोकतंत्र को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान रहा है। जब भी कांग्रेस ने सत्ता के दम पर दबाव बनाने की कोशिश की, बिहार की जनता ने उसे जवाब दिया। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि कई नेता जेपी का साथ देकर राजनीति में आगे बढ़े, लेकिन बाद में कांग्रेस के साथ चले गए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई में बिहार हमेशा आगे रहा है। ठाकुर ने लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES