National

spot_img

पटना में 35 से ज्यादा बड़े बोर्डिंग स्कूलों का जमावड़ा, अभिभावकों को मिलेगा स्कूल चुनने का मौका

By Malay Ojha | Published: 28 November 2026 at 03:01 PM

बच्चे के लिए अच्छा स्कूल और बेहतर माहौल तलाश रहे अभिभावकों के लिए पटना में खास आयोजन होने जा रहा है। 28 और 29 नवंबर को पटना के लेमन ट्री प्रीमियर होटल में प्रीमियर स्कूल्स एग्जीबिशन (PSE) आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश के 35 से अधिक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल हिस्सा लेंगे। यहां अभिभावकों को अलग-अलग शहरों में जाने के बजाय एक ही जगह पर कई बड़े स्कूलों की जानकारी मिल सकेगी।

स्कूलों के प्रिंसिपल और एडमिशन अधिकारियों से सीधे बातचीत
इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह है कि अभिभावक स्कूलों के प्रमुखों, प्रिंसिपल और वरिष्ठ एडमिशन अधिकारियों से सीधे मिलकर अपने सवाल पूछ सकेंगे। स्कूल में पढ़ाई का स्तर, बोर्ड और पाठ्यक्रम, हॉस्टल की व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और देखभाल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी मिलेगी। इसके अलावा खेलकूद, अन्य गतिविधियों और बच्चों के व्यक्तित्व विकास को लेकर भी स्कूलों की व्यवस्था समझने का मौका होगा।

पारंपरिक से लेकर इंटरनेशनल स्कूलों तक के विकल्प
प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल शामिल होंगे। इनमें पुराने और स्थापित संस्थानों के साथ आधुनिक सुविधाओं वाले स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल और अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाले संस्थान भी होंगे। श्रीयूसबरी इंटरनेशनल स्कूल इंडिया और यूनिसन वर्ल्ड स्कूल समेत कई नामी स्कूल इस आयोजन में अपनी भागीदारी करेंगे।

सिर्फ पढ़ाई नहीं, बच्चों को आत्मनिर्भर भी बनाती है बोर्डिंग शिक्षा
आयोजकों का कहना है कि बोर्डिंग स्कूलों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातें सीखने का अवसर मिलता है। हॉस्टल में रहने के दौरान बच्चे अपना काम खुद करना, समय का सही इस्तेमाल करना और दूसरों के साथ मिलकर रहना सीखते हैं। इससे उनमें अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और टीम भावना विकसित होती है।

बच्चे की जरूरत के हिसाब से स्कूल चुनने में मिलेगी मदद
आज अभिभावकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बच्चों के लिए ऐसा स्कूल कैसे चुना जाए, जहां पढ़ाई के साथ उनकी रुचि और प्रतिभा को भी आगे बढ़ने का मौका मिले। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग स्कूलों की शिक्षण पद्धति, शैक्षणिक माहौल और सुविधाओं की तुलना की जा सकेगी। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी सीधे संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की जा सकेगी।

बिहार और आसपास के राज्यों के अभिभावकों के लिए यह प्रदर्शनी बोर्डिंग स्कूलों के विकल्पों को करीब से समझने का अवसर है। इसका उद्देश्य स्कूलों की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध कराना है, ताकि अभिभावक बच्चों की जरूरत और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर सही फैसला ले सकें।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES