National

spot_img

बिहार में कारोबार की तस्वीर बदली! 58 हजार से ज्यादा सक्रिय कंपनियां, देश में सबसे तेज ग्रोथ का दावा

By Malay Ojha | Published: 28 November 2026 at 02:23 PM

बिहार में कारोबार और कंपनियों की बढ़ती संख्या को लेकर एक नई रिपोर्ट चर्चा में है। Axis Capital की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 से 2026 के बीच बिहार में सक्रिय कंपनियों की संख्या में 15 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई। इस मामले में बिहार देश के राज्यों में सबसे आगे रहा। जून 2026 तक राज्य में सक्रिय कंपनियों की संख्या बढ़कर 58,117 हो गई।

एक साल में 8,909 नई कंपनियां दर्ज
रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2026 तक के पिछले एक साल में बिहार में 8,909 नई कंपनियां पंजीकृत हुईं। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने इन आंकड़ों को राज्य में बदलते कारोबारी माहौल और उद्यमियों के बढ़ते भरोसे का संकेत बताया। उनका कहना है कि बिहार अब कारोबार और निवेश के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

मोदी सरकार की नीतियों को दिया श्रेय
नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में कारोबार की बढ़ती रफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ी है। केंद्र सरकार की नीतियों से बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है और Ease of Doing Business को बढ़ावा मिला है। इसका असर बिहार जैसे राज्यों में भी दिखाई देने लगा है।

उन्होंने हाल में बिहार में करीब 34 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का भी जिक्र किया। इनमें गंगा पर बना नीतीश सेतु भी शामिल है।

2037 तक विकसित बिहार बनाने का लक्ष्य
भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस लक्ष्य का भी जिक्र किया, जिसमें 2037 तक बिहार को विकसित राज्य बनाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में बिहार की मजबूत भागीदारी के लिए राज्य को अगले एक दशक में तेजी से आगे बढ़ना होगा।

211 डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूलों का भी किया जिक्र
नीरज कुमार शर्मा ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक ही दिन में 211 नए डिग्री कॉलेज खोलने की पहल की गई। इसके अलावा सैकड़ों मॉडल स्कूल तैयार किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से 10 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

1.72 लाख करोड़ रुपये के ऊर्जा निवेश समझौते
भाजपा प्रवक्ता ने ऊर्जा क्षेत्र में हुए निवेश समझौतों को भी बिहार के लिए अहम बताया। उनके मुताबिक, राज्य में ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए हैं। इसके साथ ही 1.92 करोड़ परिवारों को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना का भी जिक्र किया।

रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा
नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में उद्योग और कारोबार के अवसर बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। अब जरूरत है कि युवा नौकरी तलाशने के साथ-साथ खुद का कारोबार शुरू करने की दिशा में भी आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की आलोचनाओं के बीच कंपनियों की बढ़ती संख्या और निवेश के आंकड़े बिहार की बदलती आर्थिक तस्वीर दिखाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का लक्ष्य 2037 तक बिहार को विकसित राज्य बनाना है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES