National

spot_img

परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन में दरार! स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे सोनिया-राहुल, 6 वोटों का गणित बिगाड़ सकता है खेल

By Malay Ojha | Published: 29 November 2026 at 04:58 PM

केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव ने विपक्षी गठबंधन INDIA की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संशोधित प्रस्तावों पर DMK और NCP (SP) के समर्थन के संकेत मिलने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस इस विधेयक का विरोध कर रही है, लेकिन उसके सहयोगी दलों के अलग रुख ने विपक्ष की रणनीति को उलझा दिया है।

स्टालिन को मनाने उतरा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व
इसी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई नेता रविवार को चेन्नई में DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करने पहुंचे हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि स्टालिन अपने फैसले पर दोबारा विचार करें और परिसीमन विधेयक के विरोध में विपक्ष के साथ खड़े हों।

DMK सांसद टी. शिवा भी स्टालिन के आवास पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के अन्य नेताओं के भी इस बातचीत में शामिल होने की बात कही गई है।

कनिमोझी ने कांग्रेस से मांगा अपना रुख स्पष्ट करने का जवाब
इस बीच DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कांग्रेस को भी अपना रुख साफ करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि DMK ने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को परिसीमन विधेयक पर अपना पक्ष और सांसदों की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दे दी है।

कनिमोझी के मुताबिक, अब कांग्रेस को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। एमके स्टालिन INDIA गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद अंतिम फैसला लेंगे। इसके बाद पार्टी की ओर से आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

राहुल गांधी ने स्टालिन से की साथ आने की अपील
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर परिसीमन प्रस्तावों का विरोध करते हुए कहा है कि लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने से लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे BJP और RSS को चुनावी नक्शा अपने पक्ष में बदलने का बड़ा मौका मिलेगा।

राहुल ने स्टालिन से देश, तमिलनाडु और संविधान के हित में इस विधेयक को मिलकर हराने की अपील की है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘पिक्चर अभी बाकी है ब्रो।’ इससे साफ है कि कांग्रेस को अभी भी बातचीत के जरिए DMK का रुख बदलने की उम्मीद है।

DMK को क्यों मंजूर हुआ केंद्र का संशोधित प्रस्ताव?
दरअसल, DMK ने शनिवार को अपने सांसदों की बैठक के बाद संशोधित परिसीमन प्रस्तावों का समर्थन करने का फैसला किया था। पार्टी का कहना है कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और 2051 तक राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात सुरक्षित रखने की उसकी मांग को केंद्र ने स्वीकार किया है।

प्रस्ताव के मुताबिक, तमिलनाडु की लोकसभा सीटें मौजूदा 39 से बढ़कर 51 हो सकती हैं। वहीं, लोकसभा में राज्य की हिस्सेदारी 7.18 प्रतिशत से बढ़कर करीब 7.21 प्रतिशत होने का अनुमान है। DMK सांसद ए राजा ने भी कहा है कि पार्टी तमिलनाडु में सीटें बढ़ाने के पक्ष में है।

NCP (SP) और YSRCP भी समर्थन के संकेत दे चुके
DMK के अलावा शरद पवार की NCP (SP) और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की YSRCP भी संशोधित प्रस्तावों के समर्थन का ऐलान कर चुकी हैं। इन तीनों पार्टियों के लोकसभा में कुल 34 सांसद हैं। इनमें DMK के 22, NCP (SP) के 8 और YSRCP के 4 सांसद शामिल हैं।

DMK और NCP (SP) के सांसदों की बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। लोकसभा में इन दलों के सांसदों को INDIA गठबंधन के सांसदों से अलग बैठाने की व्यवस्था की गई है। NCP (SP) की सुप्रिया सुले अब कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी।

दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा जुटाना सरकार के लिए चुनौती
लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सांसदों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत होगी। यदि 540 सांसद मतदान करते हैं तो विधेयक के पक्ष में कम से कम 360 वोट चाहिए।

मौजूदा अनुमान के मुताबिक, NDA के पास करीब 320 वोट हैं। DMK, NCP (SP) और YSRCP के सभी 34 सांसदों का समर्थन मिलने पर यह संख्या बढ़कर 354 हो सकती है। यानी सरकार को बहुमत के जरूरी आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी भी 6 वोट कम पड़ेंगे।

दूसरी ओर, यदि DMK अपने रुख में बदलाव करती है और विधेयक का विरोध करती है तो सरकार का अनुमानित समर्थन घटकर 332 रह जाएगा। ऐसी स्थिति में 540 सांसदों के मतदान करने पर सरकार को 28 वोटों की कमी का सामना करना पड़ेगा।

30 नवंबर को लोकसभा में पेश होंगे संशोधित विधेयक
केंद्र सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयक पेश करने की तैयारी में है। प्रस्ताव में लोकसभा की अधिकतम सीटें 850 करने और राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है।

इसके साथ ही राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 तक सुरक्षित रखने और परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने का प्रस्ताव है। विधेयक राज्यसभा में 2 दिसंबर को पेश किया जा सकता है।

अब सबकी नजर चेन्नई में होने वाली इस अहम बैठक पर है। सवाल यही है कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कोशिश रंग लाएगी और एमके स्टालिन अपना फैसला बदलेंगे? या फिर परिसीमन के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की एकजुटता को बड़ा झटका लगेगा?

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES