Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 11 बजे तक 39.97% मतदान, कई इलाकों में तनाव; एनआईए तैनात

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार सुबह से जारी है। इस चरण में राज्य की 142 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 39.97 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

पूर्वी वर्धमान सबसे आगे
अब तक सबसे ज्यादा मतदान पूर्वी वर्धमान जिले में हुआ, जहां 44.50 फीसदी वोट पड़े। जिले में कई बूथों पर सुबह से लंबी कतारें देखी गईं।

भाजपा कैंप पर हमले का आरोप
नादिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित स्टीमर घाट इलाके में बूथ नंबर 221 के पास बने भाजपा कैंप पर हमला किए जाने का आरोप लगा है। दावा किया गया है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने कैंप को निशाना बनाया।

हिंसा रोकने को सख्त सुरक्षा
मतदान के दौरान हिंसा और बमबाजी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। हालात पर नजर रखने के लिए एनआईए की टीम भी तैनात की गई है।

टीएमसी उम्मीदवार का बड़ा बयान
दक्षिण 24 परगना के भांगर क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार शौकत मोल्ला ने कहा कि एनआईए की मौजूदगी लोगों को डराने के लिए है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दिन पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई।

स्कूल परिसर में बढ़ा तनाव
बर्धवान विधानसभा क्षेत्र के श्री ज्ञान भास्कर स्कूल में तनाव की स्थिति बन गई। यहां भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह और तृणमूल नेताओं के बीच तीखी झड़प होने की खबर है।

पहले चरण में रहा भारी मतदान
इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 91 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। अब दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

सुरक्षा के लिए भारी बंदोबस्त
दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए दो लाख से ज्यादा केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करीब 40 हजार पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। कोलकाता में सबसे ज्यादा 273 कंपनियां तैनात की गई हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में भांगर सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं गोघाट सीट पर सबसे कम पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी 25 साल बाद बहरामपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

भवानीपुर सीट पर सबसे बड़ी टक्कर
सबसे ज्यादा नजर भवानीपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से माना जा रहा है। कोलकाता पोर्ट सीट पर फिरहाद हकीम और भाजपा के राकेश सिंह के बीच मुकाबला है।

कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला
इसके अलावा दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, भाटपारा, जगतदल, बैरकपुर, बनगांव, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज सीटों पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

International

RELATED ARTICLES