Wednesday, June 10, 2026

National

spot_img

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद खूनी खेल! सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, सियासी घमासान तेज

By Malay Ojha | Published: 07 May 2026 at 07:24 AM

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य की राजनीति गरमा गई है।

बताया जा रहा है कि यह हमला उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुआ। हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ रथ की गाड़ी का पीछा किया और फिर रास्ते में रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बाइक और एक छोटी कार में सवार थे। जैसे ही चंद्रनाथ रथ की गाड़ी दोहरिया इलाके में पहुंची, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेहद करीब से गोलियां चलाईं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विदेशी हथियार इस्तेमाल होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि हत्या में विदेशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से रेकी की थी या नहीं।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
फायरिंग में चंद्रनाथ रथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके चालक भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को देर रात अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। चालक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित
चंद्रनाथ रथ के शव को बारासात अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं।

BJP ने बताया टारगेट किलिंग
करीबी सहयोगी की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हमलावरों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी और यह बेहद निर्मम हत्या है। हालांकि उन्होंने किसी संगठन का नाम लेने से इनकार किया और कहा कि पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

तृणमूल कांग्रेस ने भी की जांच की मांग
तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की है। पार्टी ने अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच की मांग उठाई है। साथ ही तृणमूल ने दावा किया कि चुनाव बाद हिंसा में उसके कई कार्यकर्ताओं की भी हत्या हुई है।

पुलिस को मिले कई अहम सुराग
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस बरामद किए हैं। जिस कार का इस्तेमाल हमले में किया गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम
फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने जुटाए हैं। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ ही घंटों बाद हुई इस हत्या ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग ले सकता है।

International

RELATED ARTICLES