By Malay Ojha | Published: 28 May 2026 at 12:25 PM
तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार गुरुवार तड़के लगभग 4 बजकर 50 मिनट पर अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास क्षेत्र के पास एक ड्रोन लॉन्चर ठिकाने को निशाना बनाया। इस हमले में ड्रोन और एक सैन्य ठिकाने को ध्वस्त किए जाने की बात सामने आई है।
अमेरिकी कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कुवैत के अल सलेम एयरबेस पर हमले का दावा किया है। यह वही एयरबेस बताया जा रहा है जिसका उपयोग अमेरिकी सेना करती है। कुवैत की ओर से बताया गया कि एयरबेस के आसपास एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है।
कुवैत में हाई अलर्ट, नागरिकों को चेतावनी
कुवैत प्रशासन ने स्थिति को गंभीर देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। पूरे क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
सीजफायर के बाद फिर भड़का तनाव
रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल में ईरान और अमेरिका के बीच आधिकारिक रूप से सीजफायर की घोषणा हुई थी, लेकिन हालिया घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। इसी बीच बातचीत की प्रक्रिया भी जारी थी, जो अब प्रभावित होती दिख रही है।
व्यापारिक जहाज और ड्रोन हमले का दावा
एक रिपोर्ट के मुताबिक बंदर अब्बास के पास से गुजर रहे एक अमेरिकी व्यापारिक जहाज को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जहां चार ड्रोन दागे जाने का दावा किया गया है। अमेरिकी सेना ने इन्हें मार गिराने और एक लॉन्चर को नष्ट करने की बात कही है।
लेबनान में भी सैन्य गतिविधियां तेज
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। लेबनान में पहले से सक्रिय हिजबुल्लाह को ईरान समर्थित संगठन माना जाता है, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष और गहराता नजर आ रहा है।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

