National

spot_img

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय में खेलों का रोमांच, बैडमिंटन और तीरंदाजी के विजेता घोषित

By Malay Ojha | Published: 30 August 2026 at 01:51 PM

वाराणसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 29 और 30 अगस्त को बैडमिंटन और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बैडमिंटन में अंकित निषाद ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तीरंदाजी के अलग-अलग वर्गों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकित निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंश सिंह दूसरे और सत्यम पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने साधा निशाना
तीरंदाजी के रिकर्व राउंड में अक्षत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सर्वेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। कंपाउंड राउंड में अंश सिंह ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंडियन राउंड में तीन खिलाड़ियों ने बनाई जगह
इंडियन राउंड में महेश पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंकित निषाद दूसरे और निहाल चौहान तीसरे स्थान पर रहे। महिला रिकर्व वर्ग में क्षवर्षा जटराणा ने पहला स्थान हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों को मिला विशेषज्ञ प्रशिक्षण
प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय के धनुर्विद्या प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने तीरंदाजी की तकनीक, एकाग्रता और लक्ष्य पर पकड़ को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया।

कुलपति ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का जरिया नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और एकाग्रता भी बढ़ती है। विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों को भी जरूरी बताया।

खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं
छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस को युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

क्रीड़ा विभाग के समन्वय से हुआ आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश शर्मा के संयोजन में किया गया। आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के जरिए विश्वविद्यालय में खेलों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और उन्हें नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES