National

spot_img

कैप्टन स्मित मच्छार को नेतन्याहू का बड़ा सम्मान, बोले- आप पूरी दुनिया के हीरो हैं

By Malay Ojha | Published: 04 October 2026 at 05:26 AM

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जानलेवा हमले का सामना करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फोन पर बात की। बातचीत में नेतन्याहू ने मच्छार के साहस और मुश्किल हालात में धैर्य बनाए रखने की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मच्छार ने कई लोगों की जान बचाई और वे इजराइल, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हीरो हैं।

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह इजराइल का सबसे बड़ा सम्मान है और आम तौर पर यह सम्मान देश के नागरिकों को दिया जाता है। नेतन्याहू ने उम्मीद जताई कि मच्छार जल्द इजराइल आएंगे और वहां के लोग उनका स्वागत करेंगे।

नेतन्याहू को मच्छार ने बताई पूरी कहानी
फोन पर बातचीत के दौरान कैप्टन मच्छार ने उस खौफनाक घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उड़ान सामान्य थी और इसी दौरान को-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई। मच्छार ने सम्मान के तौर पर अपना ध्यान सामने रखा और पीछे की ओर नहीं देखा। करीब चार-पांच मिनट बाद उन्हें सिर के पीछे जोरदार चोट लगी।

पहले लगा विमान में कोई बड़ी खराबी है
मच्छार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि विमान में कोई गंभीर तकनीकी खराबी आ गई है। लेकिन जब लगातार कई वार हुए तो उन्हें समझ आया कि हमला विमान की वजह से नहीं बल्कि कॉकपिट में मौजूद को-पायलट कर रहा है। हमले के कारण उनकी नजर धुंधली हो गई थी और वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

तेजी से नीचे जा रहा था विमान
हमले के दौरान विमान तेजी से नीचे जाने लगा। फ्लाइट करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर थी और कुछ ही समय में हजारों फीट नीचे आ गई। मच्छार ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया।

यात्रियों और दूसरे पायलटों ने संभाला विमान
कॉकपिट में हुई घटना के बाद विमान को संभालने में यात्रियों के साथ विमान में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी मदद की। हालात काबू में आने के बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान कैप्टन मच्छार समेत कई लोगों को इलाज की जरूरत पड़ी।

UAE ने बताया आतंकी हमले की कोशिश
UAE के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक जांच में सामने आया है कि को-पायलट ने कॉकपिट में क्रैश एक्स से कैप्टन मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। मामले की जांच अभी जारी है। जांच एजेंसियां हमले की वजह और को-पायलट के किसी संभावित संपर्क या कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।

अबू धाबी में चल रहा इलाज
गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित मच्छार को इलाज के लिए UAE ले जाया गया। भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे मेडिकल निगरानी में हैं। घटना के बाद भारत और इजराइल समेत कई देशों में मच्छार के साहस की तारीफ हुई है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES