National

spot_img

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

By Malay Ojha | Published: 14 October 2026 at 11:31 AM

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को डायवर्ट कर जयपुर में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान से जुड़ा अलर्ट मिला था। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

बताया जा रहा है कि विमान के पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था। विमानन क्षेत्र में इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक या विमान पर अवैध कब्जे की आशंका का संकेत देने के लिए किया जाता है। इसी अलर्ट के बाद विमान को जयपुर की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया। हालांकि, कोड जारी होने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

आइसोलेशन वे पर रखा गया विमान
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया। सुरक्षा से जुड़ी आपात स्थिति में विमान को दूसरे विमानों से अलग इस स्थान पर खड़ा किया जाता है, ताकि सुरक्षा एजेंसियां उसकी जांच कर सकें। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट ने स्क्वाक-7500 कोड किन परिस्थितियों में जारी किया था। मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पहले भी फ्लाइट से आया था हाईजैक अलर्ट
इससे पहले 30 सितंबर 2026 को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से भी हाईजैक अलर्ट मिलने की खबर सामने आई थी। बोइंग 737 मैक्स विमान से पहले इमरजेंसी कोड 7700 और फिर कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 जारी हुआ था। इसके बाद विमान का रास्ता बदला गया और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

को-पायलट पर लगे थे गंभीर आरोप
उस घटना में विमान के ओमानी को-पायलट पर पायलट के साथ मारपीट करने और विमान को तेल अवीव एयरपोर्ट के टर्मिनल से टकराने की कोशिश करने का आरोप लगा था। रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान विमान की ऊंचाई तेजी से कम हुई और स्थिति संभालने के लिए दूसरे पायलटों तथा यात्रियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। विमान को सुरक्षित तबुक में उतारा गया था। अधिकारियों ने मामले को विमान पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश के तौर पर देखा था।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES