National

spot_img

बिहार में दुर्गापूजा पर बिजली को लेकर ऊर्जा विभाग अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

By Malay Ojha | Published: 13 October 2026 at 07:49 PM

बिहार में दुर्गापूजा के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और पूजा पंडालों में विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऊर्जा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जर्जर तार बदलने से लेकर बिजली की लाइनों को सुरक्षित बनाने तक कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्गापूजा के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जर्जर विद्युत तारों को समय रहते बदलने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे करने पर जोर दिया है।

नंगे तारों की जगह लगेंगी सुरक्षित लाइनें
विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए 11 केवी की बेयर कंडक्टर लाइनों में जरूरत के मुताबिक कवर्ड कंडक्टर और गार्ड वायर लगाए जा रहे हैं। वहीं, एलटी की नंगी बिजली लाइनों को एबी केबल से बदलने तथा वितरण ट्रांसफार्मरों के चारों ओर फेंसिंग करने का काम भी प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।

24 घंटे कंट्रोल रूम, आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई
दुर्गापूजा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने या किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम के जरिए व्यवस्था की निगरानी की जाएगी, ताकि शिकायतों और आपात परिस्थितियों पर जल्द कार्रवाई हो सके।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी बिजली व्यवस्था की तैयारी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने या बिजली आपूर्ति में बाधा आने पर जल्द मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
ऊर्जा विभाग ने सभी विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को दुर्गापूजा के दौरान सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया है। विभाग का कहना है कि पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिजली सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को त्योहार के दौरान सुरक्षित माहौल में बिजली मिल सके।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES