National

spot_img

वाराणसी पुलिस का बड़ा सुधार, 25 KPI में प्रदेश में नंबर-1; जानिए किन मामलों में बनाया रिकॉर्ड

By Malay Ojha | Published: 10 November 2026 at 10:44 PM

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्टूबर महीने की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि पुलिस ने 50 Key Performance Index (KPI) में से 25 मानकों पर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि 8 अन्य मानकों में टॉप-5 में जगह बनाई है। महिला अपराधों पर कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के मामलों का निस्तारण और डायल-112 की त्वरित सहायता जैसे क्षेत्रों में पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

25 मानकों में पहला स्थान, 8 में टॉप-5
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में हुई नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग का असर अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिला है। महिला अपराध से जुड़े दहेज मृत्यु, शीलभंग और एससी-एसटी एक्ट के मामलों के साथ गोवध निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई में वाराणसी पुलिस ने 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जघन्य अपराधों की विवेचना में 97.10 प्रतिशत सफलता
विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में भी कमिश्नरेट का प्रदर्शन बेहतर रहा। जघन्य अपराधों की लंबित विवेचनाओं में 97.10 प्रतिशत का निस्तारण किया गया, जबकि वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई का आंकड़ा 96.45 प्रतिशत रहा। इस प्रदर्शन के आधार पर विवेचना निस्तारण में वाराणसी को प्रदेश में आठवां और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई में चौथा स्थान मिला।

तीन महीने से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में नंबर-1
कमिश्नरेट के काशी, वरुणा और गोमती जोन में दर्ज मुकदमों की तीन महीने से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में भी वाराणसी पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के लंबित मामलों की विवेचना के निस्तारण और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।

महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में भी कार्रवाई
महिलाओं के खिलाफ अपराधों के साथ पॉक्सो एक्ट के मामलों में भी पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध 100 प्रतिशत प्रभावी कार्रवाई का दावा किया है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। पुलिस के मुताबिक, महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है।

डायल-112 पर 4.53 मिनट में पहुंची पुलिस
आपात स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के मामले में भी वाराणसी ने बेहतर प्रदर्शन किया। अक्टूबर महीने में डायल-112 की पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम 4.53 मिनट रहा। इस दौरान 21,080 मामलों में 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई गई। इस उपलब्धि के चलते वाराणसी कमिश्नरेट को इस KPI में प्रदेश में पहला स्थान मिला।

नागरिक सेवाओं और फायर सेफ्टी में 100 प्रतिशत कार्रवाई
कर्मचारी सत्यापन, घरेलू सहायकों का सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, सीसीटीएनएस से जुड़ी शिकायतों, कार्यक्रम और जुलूस की अनुमति तथा विरोध-प्रदर्शन से संबंधित अनुरोधों के निस्तारण में भी पुलिस ने 100 प्रतिशत कार्रवाई दर्ज की। अग्नि सुरक्षा के तहत एनओसी जारी करने और फायर सेफ्टी आकलन से जुड़े मामलों में भी शत-प्रतिशत कार्रवाई की गई।

अंतिम 10 से निकलकर टॉप-5 तक पहुंची रैंकिंग
वाराणसी पुलिस की इस उपलब्धि को पिछले कुछ वर्षों में हुए सुधार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 और 2024 में कमिश्नरेट की रैंकिंग प्रदेश के अंतिम 10 स्थानों में रहती थी। अब रैंकिंग लगातार टॉप-10 में बनी हुई है। मार्च की CM Dashboard रैंकिंग में भी वाराणसी पुलिस ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की साप्ताहिक समीक्षा, नियमित मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही को इस सुधार की प्रमुख वजह बताया गया है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES