National

spot_img

केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी, अखिलेश को कारसेवा की चुनौती

By Malay Ojha | Published: 16 November 2026 at 10:15 PM

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को मथुरा में उन्होंने कहा, ‘अयोध्या हमारी हुई है, अब मथुरा की बारी है।’ इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दी कि अगर वह सच्चे कृष्ण भक्त हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा करने मथुरा आएं। मौर्य ने कहा कि वह भी उनके साथ कारसेवा में शामिल होंगे।

मौर्य ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत वोट के भरोसे जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि बाकी 40 प्रतिशत वोटों में भी भाजपा का हिस्सा है। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भाजपा की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी
मथुरा के परखम में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर (योजना बैठक) के पहले सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में सरकार, संगठन और राष्ट्रीय स्तर के कुल 54 वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सभी मिलकर चुनाव की कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। मंगलवार को बैठक के समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।

सपा के पीडीए पर भी साधा निशाना
बैठक शुरू होने से पहले मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में सपा के फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ाना और उत्तर प्रदेश को गुंडागर्दी तथा माफियागिरी से बचाए रखना है। उन्होंने सपा के दलित सम्मेलन को लेकर भी सवाल उठाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ समाजवादी पार्टी दलितों के साथ खड़े होने का दावा करती है, दूसरी तरफ उसके सम्मेलन में अखिलेश यादव के चाचा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दलितों के लिए मूर्ख शब्द का इस्तेमाल किया। मौर्य ने इसे गलत बताते हुए अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की।

2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का भी किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य ने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कामों का भी जिक्र किया।

मौर्य ने दावा किया कि विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, जिनमें सबसे अधिक लोग उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य भी दोहराया।

मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में शुरू हुई बैठक
भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के बाद अशोक सिंह सभागार में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री रात में वहीं प्रवास कर रहे हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। शुरुआती सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES