National

spot_img

यूपी में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- बात सीट की नहीं जीत की है

By Malay Ojha | Published: 04 October 2026 at 11:22 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर जारी चर्चाओं के बीच कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें किस दल के हिस्से में आती हैं, यह सबसे अहम नहीं है। असली बात गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है।

अखिलेश यादव ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब मकसद साफ हो और सभी की नजर मंजिल पर हो तो सफर आसान हो जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा जरूरी यह है कि सभी दल मिलकर जीत के लिए काम करें।

‘बात सीट की नहीं, जीत की है’
सपा प्रमुख ने अपने संदेश में साफ किया कि गठबंधन की सफलता सिर्फ उसके घटक दलों की जीत तक सीमित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह उन सभी लोगों की साझा कोशिश की जीत होगी जो सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और लोकतंत्र, संविधान तथा आरक्षण की रक्षा चाहते हैं।

भाजपा के खिलाफ एकजुटता पर जोर
अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन का मकसद ऐसा माहौल बनाना है, जिसमें सांप्रदायिकता दोबारा सिर न उठा सके। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने देने की बात कही। साथ ही देश में सौहार्द, तरक्की और खुशहाली को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

चुनाव से पहले सीटों पर बढ़ी खींचतान
यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सीटों को लेकर अपनी मांग और राय रख चुके हैं।

सपा नेताओं ने भी कांग्रेस को दिया संदेश
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कई नेता कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दे चुके हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेताओं की बयानबाजी के बीच अखिलेश यादव का ताजा बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने सीटों की संख्या पर जोर देने के बजाय गठबंधन की साझा जीत को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES