National

spot_img

गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई रेल सेवाएं प्रभावित

By Malay Ojha | Published: 11 November 2026 at 10:01 AM

असम में गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिगारू इलाके में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक लगे झटकों से यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए डिब्बों से बाहर निकलने लगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

सुबह 6:54 बजे हुआ हादसा, रेलवे की टीम मौके पर पहुंची
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे दिगारू रेलवे स्टेशन के पास हादसे का शिकार हुई। ट्रेन को स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

अचानक लगे झटकों से यात्रियों में मची दहशत
हादसे के दौरान ट्रेन में तेज झटके महसूस किए गए। इससे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। कई यात्री घबराकर डिब्बों से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। प्रभावित डिब्बों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए।

महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे का राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही राहत कार्य शुरू किया गया। रेलवे के महाप्रबंधक भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी मौके पर रहकर बचाव और ट्रैक को दोबारा चालू करने के काम की निगरानी कर रहे हैं।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था
हादसे के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की है। वहीं, पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता जल्द से जल्द रेल परिचालन सामान्य करना है।

मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
दिगारू में हुए इस हादसे का असर पूर्वोत्तर भारत की रेल सेवाओं पर पड़ा है। ऊपरी असम की ओर जाने वाली ट्रेनों के साथ मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा की तरफ जाने वाली रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करना पड़ा है।

गुवाहाटी-जोरहाट जन शताब्दी को पानबारी में रोका
रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12067 गुवाहाटी-जोरहाट टाउन जन शताब्दी एक्सप्रेस को पानबारी में रोक दिया है। वहीं, ट्रेन संख्या 15627 कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस को पनिहाटी में नियंत्रित किया गया है। रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच के साथ ही ट्रैक की मरम्मत और रेल सेवाओं को सामान्य करने में जुटे हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES