National

spot_img

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती; जेपी नड्डा ने डॉक्टरों से जाना हाल

By Malay Ojha | Published: 17 October 2026 at 12:03 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (98 वर्ष) को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सेहत को लेकर अस्पताल में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ICU में चल रहा है इलाज
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें फेफड़ों से संबंधित विभाग में भर्ती किया गया है। फिलहाल वह ICU में हैं और न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।

पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं आडवाणी
लालकृष्ण आडवाणी को इससे पहले मई 2026 में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। दिसंबर 2024 में भी उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल की ICU में रखा गया था। उस समय भी उनकी हालत स्थिर बताई गई थी।

भाजपा में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं
लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने तीन अलग-अलग कार्यकाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वह 1998 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गृह मंत्री रहे। इसके बाद 2002 से 2004 तक उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री के रूप में भी काम किया।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES