National

spot_img

ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी का नया दांव, दलित CM के बाद मुस्लिम डिप्टी CM का नारा; क्या बढ़ेगी अखिलेश की मुश्किल?

By Malay Ojha | Published: 26 November 2026 at 02:50 PM

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम और दलित वोटों को लेकर नई सियासी लड़ाई शुरू होती दिख रही है। समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले के बीच असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के जरिए नया राजनीतिक समीकरण बनाने की तैयारी की है। संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में दोनों नेता बहुजन स्वराज संकल्प महारैली के मंच से अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

रैली से पहले लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। इन पर लिखा है, ‘दलित का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।’ इस नारे के जरिए गठबंधन ने दलित और मुस्लिम समाज को सत्ता में भागीदारी का संदेश देने की कोशिश की है। चंद्रशेखर आजाद को पहले ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जा चुका है। ऐसे में मुस्लिम डिप्टी सीएम का नारा 2027 के चुनाव से पहले गठबंधन की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

PDA के सामने ओवैसी-चंद्रशेखर का नया सियासी समीकरण
अखिलेश यादव पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA के जरिए प्रदेश में अपना सामाजिक समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद दलित-मुस्लिम एकजुटता को राजनीतिक ताकत में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों नेताओं की रणनीति का मकसद ऐसे मतदाताओं को अपने साथ जोड़ना है, जो अब तक अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थन आधार का हिस्सा रहे हैं।

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का यह प्रयोग समाजवादी पार्टी के लिए भी चुनौती बन सकता है। खासकर उन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है, जहां दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है। हालांकि, यह समीकरण कितना मजबूत होगा, इसका फैसला चुनाव में ही होगा।

संविधान दिवस पर लखनऊ में पहली बड़ी संयुक्त रैली
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली गठबंधन की पहली बड़ी संयुक्त जनसभा है। 12 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन का ऐलान करने के बाद दोनों नेता पहली बार इतने बड़े साझा मंच से अपनी राजनीतिक ताकत दिखा रहे हैं।

रैली की तैयारियों के लिए दोनों दलों ने कार्यकर्ताओं को जुटाने का अभियान चलाया। AIMIM और आजाद समाज पार्टी के समर्थकों को 100 से अधिक बसों के जरिए लखनऊ लाने की जानकारी दी गई। रैली में नीले और हरे झंडों के साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा है। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई है। रैली शुरू होने से पहले ही 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा भी किया गया।

सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
माजिक परिवर्तन मोर्चा ने गठबंधन की घोषणा के साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था। दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है।

ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा के दौरान कहा था कि उनका मकसद बीजेपी को उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना है। उन्होंने पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे में शामिल करने की बात कही थी। शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को भी गठबंधन के प्रमुख मुद्दों में रखा गया है।

मुस्लिम वोटों पर दावेदारी के बीच ओवैसी के खिलाफ पोस्टर
ओवैसी और चंद्रशेखर की संयुक्त रैली से पहले लखनऊ में कुछ होर्डिंग भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें ओवैसी से हैदराबाद लौटने और दूसरे राज्यों में चुनाव नहीं लड़ने की अपील की गई है। पोस्टरों पर लिखा है, ‘ओवैसी साहब मुसलमानों पर रहम कीजिए।’

इन संदेशों के जरिए ओवैसी की राजनीति और दूसरे राज्यों में उनकी चुनावी सक्रियता पर सवाल उठाए गए हैं। ऐसे समय में इन पोस्टरों का सामने आना खास है, जब सामाजिक परिवर्तन मोर्चा मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि गठबंधन को अपने राजनीतिक संदेश के साथ-साथ विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

क्या अखिलेश यादव के PDA की बढ़ेगी चुनौती?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की भूमिका हमेशा अहम रही है। मुस्लिम मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी की मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती है, जबकि दलित राजनीति में बहुजन समाज पार्टी और मायावती का लंबे समय तक प्रभाव रहा है। पिछले कुछ चुनावों के बाद प्रदेश में नए राजनीतिक विकल्पों और नए नेतृत्व को लेकर भी चर्चा तेज हुई है।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद इसी राजनीतिक जगह में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर दलित नेतृत्व को आगे किया गया है, तो दूसरी तरफ मुस्लिम डिप्टी सीएम का नारा देकर सत्ता में हिस्सेदारी का संदेश दिया जा रहा है।

हालांकि, केवल पोस्टरों और रैली में उमड़ने वाली भीड़ से चुनावी सफलता तय नहीं होगी। गठबंधन को अपने संगठन, उम्मीदवारों और जमीनी पकड़ को भी साबित करना होगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी 2027 में अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले के सामने मजबूत विकल्प बन पाएगी या फिर यह गठबंधन चुनावी मुकाबले में एक और नया समीकरण बनकर रह जाएगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES