National

spot_img

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्ती जल्द, होमगार्ड और दरोगा पद भी शामिल

By Malay Ojha | Published: 28 April 2026 at 10:30 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक (यांत्रिक) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, निवेश और नई भर्तियों को लेकर बड़ा संदेश दिया।

कानून व्यवस्था से बढ़ा निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था ही विकास की पहली शर्त है। इसी माहौल के कारण देश और विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षित वातावरण और बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध है।

होमगार्ड भर्ती पर बड़ा अपडेट
सीएम योगी ने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश होमगार्ड में 41 हजार से अधिक पदों के लिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी कराई गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी।

यूपी पुलिस में 1 लाख भर्ती की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष करीब 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। इसमें सिविल पुलिस, दरोगा और अन्य पदों पर भी चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

नए यूपी की बदली तस्वीर
उन्होंने कहा कि नया उत्तर प्रदेश अब दंगा, माफिया और अपराध मुक्त पहचान की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं दे रही, बल्कि आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रही है।

खिलाड़ियों को भी मिला अवसर
मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को भी पुलिस बल में शामिल करने की योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में जगह दी है।

खेलों में भी बढ़ा यूपी पुलिस का दम
सीएम योगी ने कहा कि इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पदक जीत रहे हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES