National

spot_img

बिहार BJP की बैठक में MLC चुनाव पर मंथन, संजय सरावगी का बड़ा संदेश; 8 सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

By Malay Ojha | Published: 14 October 2026 at 04:04 PM

बिहार भाजपा ने विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित संगठनात्मक बैठक में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी रोहन गुप्ता ने संगठन की भूमिका और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने पर जोर दिया। बैठक में इन आठ सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए संगठन की ताकत का इस्तेमाल करने पर भी चर्चा हुई।

रोहन गुप्ता की पहली संगठनात्मक बैठक
बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी बनने के बाद रोहन गुप्ता पहली बार प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी चुनावी चुनौतियों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस संगठनात्मक बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और संजय सिंह टाइगर, विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप सचेतक रत्नेश कुशवाहा और विधान पार्षद जीवन कुमार शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और सरोज रंजन पटेल समेत कई विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल पर जोर
बैठक में पार्टी की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय करना और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में अभियान को गति देना रहा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES