Tuesday, June 23, 2026

National

spot_img

कोचिंग सेंटर बना मौत का जाल, जान बचाने को छत से कूदे बच्चे; 15 मौतों के बाद CM योगी लौटे लखनऊ

By Malay Ojha | Published: 22 June 2026 at 08:34 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। पुरनिया इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और आग की लपटों से घिर गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ दिया और तत्काल लखनऊ लौटने का फैसला किया।

जिस समय आग लगी, उस दौरान इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य लोग मौजूद थे। अचानक धुआं भरने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग छज्जों और छतों की ओर भागे, जबकि कुछ ने ऊंचाई से छलांग भी लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

कुछ ही देर में आग ने पूरी बिल्डिंग को घेरा
जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले इमारत के निचले हिस्से में स्थित हेड हॉपर थ्री-डी आर्ट स्टूडियो में लगी थी। इसके बाद आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। बिल्डिंग के नीचे एक पालतू जानवरों की दुकान भी थी, जहां कई जानवर मौजूद थे। राहत टीम ने समय रहते सभी जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

धुएं ने बढ़ाई राहत टीम की मुश्किलें
आग लगने के बाद पूरी इमारत घने धुएं से भर गई थी, जिससे अंदर फंसे लोगों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। कई जगहों पर बचाव दल को दीवार तोड़कर अंदर जाना पड़ा। फायर ब्रिगेड, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों ने घंटों तक संयुक्त अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला।

अब तक पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया
अधिकारियों के अनुसार अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों को स्ट्रेचर और गीले कंबलों की मदद से बाहर लाया गया। राहत टीम लगातार इमारत के भीतर अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। मौके पर पुलिस, प्रशासन, फायर विभाग और आपदा राहत बल की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी रहीं।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
रेस्क्यू के दौरान बाहर निकाले गए कई लोग झुलसे हुए और घायल अवस्था में मिले। चार घायलों को तुरंत किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
अधिकारियों ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में कितने बच्चे और कितने बड़े शामिल हैं। चूंकि कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने रद्द किया अलीगढ़ दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह रात में वहीं रुकने वाले थे, लेकिन लखनऊ की इस बड़ी दुर्घटना को देखते हुए तुरंत राजधानी लौट रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES