National

spot_img

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में PM मोदी ने टेका मत्था, अरदास में भी हुए शामिल

By Malay Ojha | Published: 17 November 2026 at 10:20 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका और अरदास में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला भी रखी। अब इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को आधुनिक सुविधाओं से लैस पांच मंजिला भव्य कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

गुरुद्वारे में अरदास के बाद रखी पुनर्निर्माण की नींव
गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सिख परंपरा के अनुसार मत्था टेका और अरदास में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण से जुड़े कार्यक्रम में भी भाग लिया। बाद में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया.”

1920 के दशक में हुई थी गुरुद्वारे की स्थापना
गुरुद्वारा खालसा दीवान फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा माना जाता है। इसकी स्थापना 1920 के दशक में हुई थी। करीब एक सदी से यह मनीला में रहने वाले सिख और पंजाबी समुदाय के लिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र रहा है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुद्वारे को अब पांच मंजिला आधुनिक कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण से समुदाय के लोगों को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अधिक जगह के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस पहुंचे थे। मनीला पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंगलवार को प्रधानमंत्री 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में शामिल होंगे।

दो साल बाद क्वाड नेताओं की बैठक पर भी नजर
इस दौरे के दौरान क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक भी अहम मानी जा रही है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं की यह बैठक करीब दो साल बाद समूह को एक बार फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने का अवसर होगी।

इस बैठक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात पर भी दुनिया की नजरें रहेंगी। ऐसे में फिलीपींस में होने वाले शिखर सम्मेलनों और क्वाड नेताओं की बैठक को भारत की कूटनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES