National

spot_img

नीतीश सेतु पर मचा बवाल! PM मोदी फाड़े गए पोस्टर-बैनर, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के लगे नारे

By Malay Ojha | Published: 22 November 2026 at 01:18 PM

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद नीतीश सेतु पर राजनीतिक माहौल गरमा गया। वैशाली में पुल के लोकार्पण और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी के रवाना होते ही कुछ युवक पुल पर पहुंचे और कार्यक्रम से जुड़े बैनर, पोस्टर और झंडे फाड़ने लगे। इस दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी के जाते ही शुरू हुई नारेबाजी
वायरल वीडियो में कुछ युवक नीतीश सेतु पर लगे बैनर-पोस्टर और झंडे फाड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान और उनके राजनीतिक जुड़ाव की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा ने इस घटना के लिए आरजेडी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा ने आरजेडी पर साधा निशाना
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बने छह लेन के नीतीश सेतु का लोकार्पण किया था। 9.76 किलोमीटर लंबा यह पुल कच्ची दरगाह को बिदुपुर से जोड़ता है। इससे राघोपुर सहित उत्तर और दक्षिण बिहार के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

नीरज कुमार बोले- बिहार को विकास चाहिए, पोस्टर फाड़ने की राजनीति नहीं
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पुल के उद्घाटन के तुरंत बाद आरजेडी समर्थकों ने वहां पहुंचकर एनडीए के पोस्टर-बैनर फाड़े और लालू यादव व तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बिहार में विकास परियोजनाएं आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। बिहार की जनता को विकास चाहिए, पोस्टर फाड़ने की राजनीति नहीं। उन्होंने तेजस्वी यादव से भी इस तरह की राजनीति पर सवाल उठाए।

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यक्रम में गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार पटना में मौजूद थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट तक गए थे, तो उन्हें इस पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होना चाहिए था। खासकर तब, जब पुल का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

प्रशांत किशोर ने जेडीयू से मांगा जवाब
प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में भाजपा से ज्यादा जेडीयू नेताओं को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नीतीश कुमार के नाम पर पार्टी के नेता सत्ता और बड़े पदों पर हैं, तो पुल के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे? जेडीयू नेताओं को जनता को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES