National

spot_img

वाराणसी में दो लोग लापता, एक सूरत पहुंचा तो दूसरी बच्चे को लेकर घर से निकली; पुलिस ने दोनों को खोजा

By Malay Ojha | Published: 23 November 2026 at 09:28 PM

वाराणसी के राजातालाब इलाके से लापता हुए दो लोगों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इनमें एक युवक काम की तलाश में गुजरात के सूरत चला गया था, जबकि एक महिला अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गई थी। दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रानीबाजार में मिला युवक, खुद थाने पहुंचने निकला था
23 नवंबर को राजातालाब पुलिस गुमशुदा आशीष की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उसे रानीबाजार में देखा गया है। पुलिस टीम ने तलाश शुरू की तो थाना गेट के पास आशीष मिल गया। वह नरसड़ा गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है।

काम की तलाश में सूरत चला गया था आशीष
पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह काम के सिलसिले में परिवार को बिना बताए गुजरात के सूरत चला गया था। इसी बीच उसे पता चला कि घरवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। इसके बाद वह थाने आने के लिए निकला था। आशीष ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है और वह पूरी तरह ठीक है।

बच्चे के साथ मिली महिला, भाई को सौंपा
दूसरी ओर, राजातालाब पुलिस ने पहले से लापता कुसुम देवी को भी उसके बच्चे के साथ जंसा मोड़ के पास बरामद किया था। कुसुम देवी नरसड़ा गांव की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। पूछताछ में उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में अपने बच्चे को लेकर बिना बताए घर से बाहर चली गई थी। उसने भी किसी अनहोनी की बात से इनकार किया।

दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस ने निपटाए मामले
पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया। आशीष को उसके भाई और कुसुम देवी को उसके भाई जयप्रकाश के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों को सकुशल घर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कुसुम देवी की गुमशुदगी संख्या 36/2026 और आशीष की गुमशुदगी संख्या 37/2026 के तहत दर्ज मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों ने की बरामदगी
दोनों गुमशुदा लोगों की तलाश और बरामदगी करने वाली टीम में राजातालाब थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल और महिला उपनिरीक्षक मानसी यादव शामिल रहीं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES