National

spot_img

INDIA गठबंधन की बैठक से सुप्रिया सुले रहेंगी दूर, शरद पवार को लेकर मुंबई में रुकेंगी; परिसीमन बिल पर भी सस्पेंस

By Malay Ojha | Published: 27 November 2026 at 05:09 PM

INDIA Alliance Meeting: संसद सत्र से पहले INDIA गठबंधन की अहम बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले शामिल नहीं होंगी। शनिवार (28 नवंबर) को सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक से उनकी गैरमौजूदगी की वजह पिता शरद पवार की तबीयत है। शरद पवार अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी देखभाल के लिए सुप्रिया सुले मुंबई में ही रहेंगी। उन्होंने सोमवार (30 नवंबर) को दिल्ली पहुंचने की बात कही है।

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, मुंबई में रहेंगी सुप्रिया सुले
एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सुप्रिया सुले ने बताया कि उनके पिता शरद पवार अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनका मुंबई में रहना जरूरी है। INDIA गठबंधन की बैठक में पार्टी के किसी दूसरे सांसद के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सांसद अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। किसी के पास लोकार्पण का कार्यक्रम है तो कहीं भूमि पूजन होना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई सांसद इन कार्यक्रमों से समय निकाल पाता है तो इसकी जानकारी दी जाएगी।

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी का रुख अभी साफ नहीं
संसद सत्र से पहले परिसीमन का मुद्दा भी राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है। इस मामले में शरद पवार की पार्टी ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। सुप्रिया सुले ने साफ किया है कि बिल देखे बिना किसी तरह का फैसला लेना जल्दबाजी होगी।

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब तक बिल हाथ में न आए, मैं कैसे बोलूं?” उनके इस जवाब से साफ है कि पार्टी पहले प्रस्तावित कानून का पूरा मसौदा समझना चाहती है। इसके बाद ही वह अपना रुख तय करेगी।

INDIA गठबंधन से रोज होती है बातचीत
परिसीमन बिल को लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से संपर्क किए जाने के सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि वह INDIA ब्लॉक के नेताओं से रोज बातचीत करती हैं। उनके मुताबिक, अलग-अलग मुद्दों पर लगातार चर्चा होती रहती है।

जब उनसे पूछा गया कि अगर परिसीमन बिल देशहित में हुआ तो क्या वह इसका समर्थन करेंगी, तो उन्होंने कहा, “मैं जो भी करती हूं वो देशहित और देश की सेवा के लिए ही करती हूं।”

शरद पवार के फैसले पर टिकी सियासी नजरें
परिसीमन का मुद्दा अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक बड़ी राजनीतिक बहस बनता जा रहा है। ऐसे में शरद पवार की पार्टी का रुख भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेदों के साथ आपसी सम्मान का रिश्ता भी रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि परिसीमन बिल सामने आने के बाद शरद पवार की पार्टी क्या रुख अपनाती है। फिलहाल पार्टी ने बिल देखे बिना समर्थन या विरोध को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES