National

spot_img

नागपुर में AISA का राष्ट्रीय सम्मेलन, बिहार से 50 से अधिक छात्र प्रतिनिधि पहुँचे

By Malay Ojha | Published: 29 November 2026 at 05:28 PM

महाराष्ट्र के नागपुर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र-छात्राएं और संगठन के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बिहार से भी 50 से अधिक आइसा कार्यकर्ता और प्रतिनिधि नागपुर पहुँचे हैं।

बिहार के कई जिलों से पहुँचे छात्र प्रतिनिधि
बिहार से आए प्रतिनिधियों का नेतृत्व आइसा के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय और राज्य सचिव कॉमरेड दीपांकर कर रहे हैं। पटना, आरा, सारण, सिवान, समस्तीपुर, बेगूसराय, बेतिया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और अरवल समेत कई जिलों से कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए हैं।

पटना से लेकर अरवल तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी
पटना से सबा आफरीन, नीतीश और मनीषा सम्मेलन में पहुँचे हैं। आरा से विकास, रौशन और नीतू के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। वहीं सारण से कुनाल कौशिक, सिवान से अनीश, समस्तीपुर से लोकेश और दीपक शामिल हुए।

इसके अलावा बेगूसराय से सोनू फर्नाज और विशाल, बेतिया से हसमत, जहानाबाद से नीतीश कुमार, मुजफ्फरपुर से नीरज, वैशाली से महिमा, दरभंगा से मिथिलेश यादव तथा अरवल से नीतीश और रुस्तम अपने साथियों के साथ नागपुर पहुँचे हैं।

साहिल न्याय मार्च और खुले सत्र में भी शामिल हुए कार्यकर्ता
बिहार से पहुँचे प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के दौरान आयोजित साहिल न्याय मार्च में हिस्सा लिया। इसके बाद हुए खुले सत्र (ओपन सेशन) में भी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। संगठन के मुताबिक, बिहार के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक साथियों की मौजूदगी सम्मेलन में राज्य की भागीदारी को दर्शाती है।

छात्र आंदोलन की आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
आइसा का यह 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर के छात्र आंदोलनों को एकजुट करने, शिक्षा में समान अवसर और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। सम्मेलन को संगठन की भावी रणनीति और छात्र-युवा आंदोलन की दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES