National

spot_img

‘वेश्या’ शब्द का इस्तेमाल ‘नीचता’ के अर्थ में करने के बयान पर माफी माँगे संजय जायसवाल : सोशलिस्ट नेता धनंजय सिन्हा

By Malay Ojha | Published: 29 November 2026 at 10:52 PM

पटना। सोशलिस्ट नेता धनंजय कुमार सिन्हा ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल द्वारा विधायक प्रशांत किशोर के लिए ‘राजनीतिक वेश्या’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की राजनीतिक या वैचारिक आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन एक सांसद द्वारा ‘वेश्या’ शब्द का इस्तेमाल ‘नीचता’ का बोध कराने के उद्देश्य से किया जाना निंदनीय है। ऐसा करना उन बालिग महिलाओं की मानहानि है, जो अपनी स्वेच्छा से वेश्यावृत्ति के पेशे में हैं।

धनंजय कुमार सिन्हा ने सवाल उठाया कि जब एक बालिग के स्वेच्छा से किए जाने वाले यौन कार्य को कानून के तहत अपराध नहीं माना जाता, तो फिर इस पेशे से जुड़ी महिलाओं को अन्य नागरिकों की तरह सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए या नहीं ?

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में लंबे समय से वेश्यावृत्ति को हीन दृष्टि से देखने की प्रवृत्ति रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी इस सामाजिक सोच का प्रभाव सार्वजनिक जीवन में दिखाई देता है। लेकिन यदि सदन में बैठने वाले जनप्रतिनिधि भी इसी मानसिकता से प्रभावित होकर ‘वेश्या’ शब्द का नीचता या गाली के रूप में इस्तेमाल करेंगे, तो फिर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और इस पेशे से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने की पहल कौन करेगा ?

आलोचना के नाम पर किसी पेशे का अपमान उचित नहीं
धनंजय कुमार सिन्हा ने विशेष रूप से कहा कि भाजपा सांसद संजय जायसवाल को विधायक प्रशांत किशोर की राजनीतिक गतिविधियों, विचारों और कार्यशैली की जितनी आलोचना करनी हो, वे कर सकते हैं। लेकिन उन्हें वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी महिलाओं की मानहानि करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक सांसद होने के नाते उनका दायित्व समाज के सभी वर्गों और सभी पेशों से जुड़े लोगों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना है। इसमें वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। यदि कोई जनप्रतिनिधि उनके अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकता, तो कम-से-कम उसे ऐसी भाषा का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, जिससे उन महिलाओं के प्रति सामाजिक अपमान और भेदभाव को बढ़ावा मिले।

सांसद संजय जायसवाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
धनंजय कुमार सिन्हा ने मांग की कि सांसद संजय जायसवाल अपनी गलती स्वीकार करें, ‘राजनीतिक वेश्या’ संबंधी बयान वापस लें और वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी भाषा और व्यवहार के माध्यम से समाज में समानता, सम्मान और संवेदनशीलता को बढ़ावा दें, न कि पहले से भेदभाव झेल रहे किसी वर्ग के प्रति अपमानजनक सामाजिक दृष्टिकोण को और मजबूत करें।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES