National

spot_img

वाराणसी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान बड़ा खुलासा, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

By Malay Ojha | Published: 21 May 2026 at 08:29 AM

वाराणसी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रामनगर थाना पुलिस रात में गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बुलेट मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर पीएसी तिराहे से दुर्गा मंदिर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

घेराबंदी कर युवक को दबोचा गया
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान नितेश पांडेय के रूप में हुई है, जो रामनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पूछताछ में हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियारों और कारतूस की खरीद-बिक्री का काम करता है। इसी धंधे से मिलने वाले पैसों से वह अपने शौक और ऐशोआराम पूरे करता था। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह हथियार बेचने के लिए एक ग्राहक से मिलने गया था, लेकिन ग्राहक के नहीं पहुंचने पर वापस घर लौट रहा था।

बिहार के मुंगेर से खरीदे थे हथियार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले बिहार के मुंगेर से ये अवैध हथियार खरीदे थे। आरोपी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने खेत में उसे हथियार और कारतूस दिए थे। हालांकि, वह उस व्यक्ति का नाम और पता नहीं बता सका। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

पुलिस टीम की सतर्कता से मिली कामयाबी
इस कार्रवाई को रामनगर थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES