National

spot_img

भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर सख्त हुए CM योगी, अफसरों को दिया बड़ा अल्टीमेटम

By Malay Ojha | Published: 24 May 2026 at 02:56 PM

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ समेत कई शहरों में अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। बढ़ते विरोध और शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और हालात सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि प्रदेश के गांव और शहर दोनों जगह लोगों को बिना रुकावट बिजली मिलनी चाहिए। बैठक में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, विभागीय चेयरमैन आशीष गोयल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सभी बिजली इकाइयों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए।

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी जताई नाराजगी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बिलिंग और कलेक्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। साथ ही ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत और भरोसेमंद बनाने पर भी जोर दिया गया ताकि तकनीकी खराबियों के कारण बिजली बाधित न हो।

फीडर मॉनीटरिंग और शिकायत समाधान पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फीडर स्तर पर मॉनीटरिंग बढ़ाई जाए और जवाबदेही तय हो। लोगों की शिकायतों का तेजी से समाधान किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी सही जानकारी उपभोक्ताओं तक समय पर पहुंचनी चाहिए।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में बताया कि इस साल प्रदेश में बिजली की पीक डिमांड 30,339 मेगावाट तक पहुंच गई है। भीषण गर्मी और बढ़ती खपत के बीच बिजली व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री ने आंधी और तूफान जैसी परिस्थितियों में भी बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर मिले सही बिल
बैठक में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिजली बिल मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES