National

spot_img

मुंबई स्टेशन पर वड़ा पाव हुआ महंगा! जानिए 1 जून से कितनी बढ़ेगी कीमत और क्या बदलेगा मेन्यू

By Malay Ojha | Published: 27 May 2026 at 10:45 AM

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला लोकप्रिय स्नैक वड़ा पाव अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने वाला है। मध्य रेलवे ने स्टेशनों पर स्थित छोटे फूड स्टॉल्स के खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जो 1 जून से लागू होगी।

स्टेशनों पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वड़ा पाव, समोसा और रगड़ा पाव की कीमतों में सीधी बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों के अनुसार बढ़ती लागत और अन्य खर्चों के कारण यह फैसला लिया गया है।

वड़ा पाव और समोसे के नए रेट
नई दरों के मुताबिक अब वड़ा पाव 15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये में मिलेगा। समोसे की कीमत 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है। वहीं रगड़ा पाव अब 25 रुपये में उपलब्ध होगा।

मेन्यू में नए फूड आइटम्स की एंट्री
मेन्यू में भी बदलाव किया जा रहा है और यात्रियों की पसंद को देखते हुए कई नए आइटम शामिल किए जाएंगे। इसमें मसाला डोसा, नूडल्स, सूप और मीठे व्यंजन भी जोड़े जा रहे हैं।

अन्य फूड आइटम्स भी हुए महंगे
कुछ अन्य लोकप्रिय खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। वेज पफ, साबूदाना वड़ा और अन्य स्नैक्स अब 20 रुपये में मिलेंगे। पाव भाजी और वेज पिज्जा की कीमत 50 रुपये तय की गई है।

कुछ आइटम्स की कीमतें यथावत
हालांकि कुछ चीजों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मिसल पाव 35 रुपये, कचौरी 15 रुपये और दाबेली 20 रुपये में पहले की तरह ही मिलती रहेगी। साथ ही जूस और सोडा की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं।

गुणवत्ता सुधार और सख्त निगरानी का दावा
रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा है कि कीमत बढ़ने के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। सभी स्टॉल्स पर दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा और नियमित जांच भी की जाएगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES