By Malay Ojha | Published: 28 May 2026 at 11:16 AM
कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट बैठक के दौरान उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी। इस खबर के सामने आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद मंत्रियों को बताया कि वह अपना पद छोड़ने जा रहे हैं। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विपक्ष भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
दोपहर में सौंप सकते हैं इस्तीफा
जानकारी के अनुसार सिद्धारमैया दोपहर करीब तीन बजे लोकभवन पहुंच सकते हैं। वहीं माना जा रहा है कि वह राज्यपाल कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपेंगे। हालांकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं।
राज्यपाल इंदौर में मौजूद
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के राज्यपाल इस समय मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की वजह से वह वहां पहुंचे हैं। ऐसे में अब इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

