Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, गर्भवती होने पर मुकरा युवक, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

By लाइव आर्यावर्त टीम | Published: 28 May 2026 at 06:00 PM

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से मामले में वांछित चल रहा था.

सिगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मालगोदाम रोड के पास मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदीप मौर्या को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रामनगर थाना क्षेत्र के कवि टोला मच्छरहट्टा इलाके का रहने वाला बताया गया है. पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

दोस्ती के बाद शुरू हुआ संबंध
पुलिस के अनुसार पीड़िता भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके की रहने वाली है. उसकी मुलाकात संदीप मौर्या से गुरुधाम दुर्गाकुंड इलाके में हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल पर लगातार संपर्क होने लगा.

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी लगातार कहता रहा कि वह उससे शादी करेगा और उसे पसंद करता है. इसी भरोसे में युवती उसके संपर्क में रही.

गर्भवती होने के बाद बिगड़ा मामला
कुछ महीने बाद युवती को पता चला कि वह गर्भवती है. इसी बीच फरवरी महीने में उसकी शादी हो गई, लेकिन मार्च में जब उसके पति को गर्भावस्था की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया.

शादी से मुकरने पर पहुंची थाने
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद वह आरोपी संदीप मौर्या के पास पहुंची और शादी करने को कहा, लेकिन आरोपी ने भी साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता लगातार इधर-उधर भटकती रही और आखिरकार उसने सिगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

बीएनएस धारा 69 में दर्ज हुआ केस
पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिगरा थाना में बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक इन्द्रकांत मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल और नागेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे.

International

RELATED ARTICLES